पेट्रोल पंप और 210 बीघा जमीन के साथ मिला 15 करोड़ का दहेज, वायरल वीडियो देख चक्कर खा गए लोग

यूपी के लखनऊ से शादी की एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में दुल्हन के परिवार ने 15 करोड़ रुपये के दहेज के साथ 1 पेट्रोल पंप और 201 बीघा जमीन दी है, जिसे देख लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई एक शादी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में गिफ्ट्स का विवरण और शादी की एक रस्म देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो को देख कुछ लोग दहेज प्रथा पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दहेज में दिए गए पैसों से लड़की अपनी खुद की लाइफ सेट कर सकती थी। सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

wedding

लखनऊ शादी में दहेज देने की वीडियो वायरल

लखनऊ शादी की वायरल इस वीडियो में दूल्हे और दुल्हन के परिवार के लोग दिए गए गिफ्ट्स का विवरण दे रहे हैं। इस वीडियो में 19 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो में दिए गए विवरण के अनुसार, लड़के को लड़की वालों की तरफ से गिफ्ट्स के तौर पर 3 किलोग्राम चांदी, 1 पेट्रोल पंप और 210 बीघा जमीन दी गई है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही मायरे में 15 करोड़ 65 लाख रुपये दिए गए हैं। बता दें कि मायरे का अर्थ यहां मामा द्वारा दिए गए गिफ्ट्स और नकद से है।

End of Feed