लखनऊ

पेट्रोल पंप और 210 बीघा जमीन के साथ मिला 15 करोड़ का दहेज, वायरल वीडियो देख चक्कर खा गए लोग

यूपी के लखनऊ से शादी की एक हैरान कर देने वाली वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में दुल्हन के परिवार ने 15 करोड़ रुपये के दहेज के साथ 1 पेट्रोल पंप और 201 बीघा जमीन दी है, जिसे देख लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Image

लखनऊ शादी में दहेज देने की वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई एक शादी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में गिफ्ट्स का विवरण और शादी की एक रस्म देखने को मिल रही है। वायरल वीडियो को देख कुछ लोग दहेज प्रथा पर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि दहेज में दिए गए पैसों से लड़की अपनी खुद की लाइफ सेट कर सकती थी। सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लखनऊ शादी की वायरल इस वीडियो में दूल्हे और दुल्हन के परिवार के लोग दिए गए गिफ्ट्स का विवरण दे रहे हैं। इस वीडियो में 19 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो में दिए गए विवरण के अनुसार, लड़के को लड़की वालों की तरफ से गिफ्ट्स के तौर पर 3 किलोग्राम चांदी, 1 पेट्रोल पंप और 210 बीघा जमीन दी गई है। इतना ही नहीं, इसके साथ ही मायरे में 15 करोड़ 65 लाख रुपये दिए गए हैं। बता दें कि मायरे का अर्थ यहां मामा द्वारा दिए गए गिफ्ट्स और नकद से है।

यह वीडियो हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गई है। लोग इस पर अभी भी कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स द्वारा वीडियो की निंदा की जा रही है तो वहीं कुछ यूजर्स ने कमेंट किया है कि शादी के लिए दुल्हन के परिवार ने खुद को बेच दिया है। दूसरी तरफ कुछ यूजर्स इसका मजाक बना रहेगा। कुछ यूजर्स का कहना है कि इतने पैसों में दुल्हन वर्ल्ड टूर पर जा सकती थी, या अपनी लाइफ सेट कर सकती थी। वहीं वीडियो देख कुछ लोगों ने दहेज प्रथा पर सवाल उठाए है। उन्होंने इसे रस्म का हिस्सा बताते हुए दहेज के खिलाफ टिप्पणी की है। भारत में दहेज लेना और देना दोनों की ही अपराध माना गया है। ऐसे में इस प्रकार की वीडियो का सोशल मीडिया पर आना दहेज और शादी की रस्मों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article