Vande Bharat Metro: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से कानपुर, रायबरेली, सीतापुर और बरेली का सफर अब सुहाना होगा। इन स्टेशनों को हाईस्पीड रेल नेटवर्क से कनेक्ट करने के लिए लखनऊ से वंदे भारत मेट्रो चलाई जाएंगी। इसके अलावा, 64 स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा और यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे कॉलोनियों, अस्पतालों की हालत सुधारी जाएगी। केंद्रीय बजट में उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के स्टेशनों को काफी बजट आवंटित किया गया है, जिससे लखनऊ में भी रेलवे की तस्वीर बदलती दिखाई देगी।
लखनऊ से कई शहरों के बीच दौड़ेगी वंदे मेट्रो
वंदे भारत ट्रेन की बढ़ती लोकप्रियता के बाद रेलवे अब वंदे मेट्रो छोटे-छोटे रूटों पर चलेंगी। लखनऊ से कानपुर, सीतापुर, रायबरेली को तेज रेल नेटवर्क से कनेक्ट किया जा सकता है। यह शटल सेवा होगी, जो स्टेशन पर 20 से 30 मिनट पर मिल सकेगी।
