लखनऊ

गुड न्यूज.. गोरखपुर से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत, बेतिया होते हुए जाएगी ट्रेन, जानें कब से शुरू होगा परिचालन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेतिया में रविवार को बताया कि गोरखपुर से पटना के लिए वंदे भारत को बेतिया से होते हुए चलाया जाएगा। इस ट्रेन का परिचालन अगले 3 से 4 महीनों में शुरू हो जाएगा। उन्होंने रविवार को बतिया में छावनी रेल ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया और लोगों को भी संबोधित किया।

Image

वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Express: गोरखपुर के लोगो के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर से बेतिया होते हुए पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी। अगले 3-4 महीने में इसकी नई रैक आ जाएगी। इसके साथ ही ट्रेन का परिचालन भी शुरू हो जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेतिया में इसकी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि भारत में अगले पांच सालों में रेलवे का अमूलचूक परिवर्तन हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी इसको लेकर देश का भविष्य बना रहे हैं। भारत में रेलवे की आधारभूत संरचना में विकास करना इसी का एक नमूना है।

छावनी रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन

रेल मंत्री ने बेतिया में रविवार को मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के समपार संख्या 2 पर छावनी में बने रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र का लक्ष्य बिहार को एक विकसित राज्य बनाना है। रेल मंत्री ने कहा कि बिहार को आज से 10 साल पहले रेलवे के विकास के लिए 1132 करोड़ रुपये मिलते थे, यह बजट अब बढ़कर 10 हजार करोड़ हो गया है।

बिहार में रेलवे का विकास

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बिहार में रेलवे का विकास किया जा रहा है। इसके लिए कुल परियोजनाओं पर 95,566 करोड़ रुपये की योजना है। जिसके तहत रेलवे का दोहरीकरण, अमृत भारत स्टेशन आदि योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद बिहार में 1832 किमी रेलवे ट्रैक बनाया गया। साथ ही देशभर में संपूर्ण रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण भी किया गया। रेल मंत्री ने कहा कि नरकटियागंज से रक्सौल सीतामढ़ी दरभंगा तक की रेल लाइन का जल्द ही दोहरीकरण किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 4553 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article