Valentine Day Rain Alert in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द बारिश होने की संभावना है। इस बार का वैलेंटाइन डे लखनऊ के लोग बारिश के साथ मना सकते हैं। मौसम विभाग ने लखनऊ में वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2024) के दिन बारिश होने की संभावना जताई है। जानकारी के अनुसार 14 फरवरी के दिन लखनऊ में गरज के साथ बारिश हो सकती है।
लखनऊ में वैलेंटाइन डे बारिश के साथ
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। चमकती हुइ धूप लोगों को ठंड से राहत दे रही है। इसके साथ ही अगले सप्ताह की शुरुआत भी शुष्क मौसम और साफ आसमान के साथ होने की उम्मीद है। हालांकि लखनऊ में वैलेंटाइन डे बारिश के साथ लोगों के लिए खास होने वाला है। 14 फरवरी के अलावा उससे पहले और बाद में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के प्रभारी मोहम्मद दानिश ने मौसम के हाल की जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी यानी के वैलेंटाइन डे के दिन यूपी की राजधानी में बारिश के साथ आंधी आने की भी संभावना है।
लखनऊ का तापमान
लखनऊ में आज के तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। आसमान साफ है और लोगों को कोहरे से राहत मिल गई है। साफ मौसम से बाद अगले सप्ताह मौसम विभाग ने मौसम के बदलने के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के प्रभारी मोहम्मद दानिश ने मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के बारे में बात करते हुए बताया कि हिमालय की तलहटी और कश्मीर के क्षेत्रों में चलने वाली और पूर्व के ओर उत्तर-पश्चिमी हवाओं के बहने का प्रभाव लखनऊ के साथ उत्तर प्रदेश के कई शहरों पर देखने को मिलेगा।
