2030 तक कितना अमीर होगा उत्तर प्रदेश? कितनी होगी इकॉनमी; CM योगी ने बताया प्लान

उत्तर प्रदेश 2030 तक देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा, यह बात राज्य के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कही। आदित्यनाथ ने कहा, “हमने एक समयसीमा तय की है और जिस तरह से हम अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, हमें भरोसा है कि 2029-30 तक अपने लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश तेजी से आर्थिक प्रगति कर रहा है और यह 2030 तक राष्ट्रीय औसत के बराबर प्रति व्यक्ति आय के साथ देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उनके आठ साल के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। पिछले कुछ दशक में राज्य के विकास की ‘उपेक्षा करने के लिए’ पिछली सरकारों की आलोचना की। जब भारत स्वतंत्र हुआ था, तब उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत के बराबर थी। वित्त वर्ष 2016-17 में यह घटकर राष्ट्रीय औसत की एक-तिहाई रह गई। हम इसे 2016-17 के स्तर से दोगुना करने में सफल हुए हैं। मेरा आकलन है कि उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

economy of Uttar Pradesh

(फाइल फोटो)

यूपी देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य

आदित्यनाथ ने कहा कि हमने एक समयसीमा तय की है और जिस तरह से हम अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, हमें भरोसा है कि 2029-30 तक अपने लक्ष्य हासिल कर लेंगे। उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और यहां सबसे अधिक चुनौतियां भी हैं। इन चुनौतियां की प्रकृति कृत्रिम अधिक थी। यह उन लोगों की गतिविधियों का परिणाम था जिन्होंने लंबे समय तक उत्तर प्रदेश पर शासन किया। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर यह राज्य हर क्षेत्र में पिछड़ा रहा।

End of Feed