लखनऊ

UP Weather Today: आज सताएगी गर्मी, कल बदलेगा मौसम; तपती गर्मी के बीच राहत बनकर आएगी बारिश

आज का मौसम यूपी, 2 April 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि कल बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। जिसके बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। यहां तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। यूपी में कुछ जगहों पर पारा 40 डिग्री करीब पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी में भी और इजाफा हो सकता है। हालांकि कल यानी गुरुवार मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 3 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। जिससे हल्की राहत मिल सकती है। हालांकि इसके बाद गर्मी फिर से जोर पकड़ने लगेगी।

तापमान में होगा इजाफा

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी यूपी में करीब 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा कहीं और अगले 24 घंटों में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है। हालांकि उसके बाद तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

कल इन जगहों पर बारिश के आसार

यूपी में 3 अप्रैल को कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इनमें प्रयागराज, झांसी, इटावा, ललितपुर, जालौन, माहोबा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ 3 अप्रैल को हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसके कारण यूपी के कई जिलों में बादलों की आवाजाही हो सकती है।

4 अप्रैल से फिर जोर पकड़ेगी गर्मी

उत्तर प्रदेश में 4 अप्रैल से मौसम फिर से साफ हो जाएगा। जिसके बाद 5 और 7 अप्रैल तक मौसम साफ ही रहेगा। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में कहीं भी किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अगले 6-7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिस्से में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article