लखनऊ

UP: अखिलेश यादव के मन में मेरे लिए भरा है जहर, बस चले तो करा दें मर्डर- डिप्टी CM का दावा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 23, 2023, 03:22 PM IST

इस सवाल पर कि अखिलेश यादव का दावा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें जेल भेजना चाहती है, उप मुख्यमंत्री ने कहा, ''जो भी लोग गलत करते हैं उन्हें जेल जाना पड़ता है। उनके बारे में अभी तक तो ऐसा कुछ मेरी जानकारी में नहीं है। वह ऐसे बयान देकर सहानुभूति बटोरने के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें।''

Image

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। (फाइल)

Photo : IANS

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के मन में उनके प्रति 'जहर' भरा है और वह उनकी 'हत्या' भी करा सकते हैं। अखिलेश यादव ने इसके जवाब में कहा कि सपा किसी के लिये खतरा नहीं हो सकती। मौर्य ने बृहस्पतिवार को यहां अपने सरकारी आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर कहा, ''मैं यह मानता हूं कि उनके मन में मेरे प्रति बहुत जहर भरा है। मैं कभी भी अखिलेश यादव जी को श्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के अलावा उनके प्रति कोई और शब्द प्रयोग नहीं करता लेकिन उनकी जो भावना है, पता नहीं किनसे—किनसे मिली भगत करके, उनका बस चले तो मेरी हत्या करवा दें।''

उनसे पूछा गया था कि अखिलेश यादव कहते हैं कि केशव प्रसाद मौर्य तो शूद्र हैं, और वह उनके बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते हैं। मौर्य ने यादव को अपनी पार्टी पर ध्यान देने की सलाह देते हुए कहा, ''समाजवादी पार्टी का 2024 के लोकसभा चुनाव में तो सफाया हो ही जाएगा, लेकिन वह पार्टी के काम में ध्यान दें और इस प्रकार की बयानबाजी करके उन्हें अब कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। उनका सर्वोच्च (प्रदर्शन) 2022 में था, जिसमें उन्होंने 100 से अधिक विधायक जिताये हैं लेकिन अब उनके पतन का समय आ गया है।''

इस सवाल पर कि अखिलेश यादव का दावा है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उन्हें जेल भेजना चाहती है, उप मुख्यमंत्री ने कहा, ''जो भी लोग गलत करते हैं उन्हें जेल जाना पड़ता है। उनके बारे में अभी तक तो ऐसा कुछ मेरी जानकारी में नहीं है। वह ऐसे बयान देकर सहानुभूति बटोरने के बजाय अपनी पार्टी पर ध्यान दें।''

इस बीच, यादव ने मौर्य के इस बयान पर कहा, ''समाजवादी पार्टी किसी के लिए खतरा नहीं हो सकती है। उन्हें (मौर्य) परेशानी यह है कि जब से स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे साथ हैं, जबसे अवधेश प्रसाद जी सक्रिय हो गए हैं, जब हमारी पार्टी बहुत मजबूती से जमीन पर काम करने लगी है तो उनका जो कुर्सी का चक्कर है, उसके लिए वह (मौर्य) घबराने लगे हैं।'' उन्होंने कहा, ''समाजवादी पार्टी इनसे (मौर्य) बहुत प्रेम करती है, लेकिन समाजवादी पार्टी यह जानती है कि वह कितने भी अपमानित हो जाएं लेकिन वह भाजपा नहीं छोड़ेंगे।''

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार