लखनऊ

UP के बिजली बकाएदारों को बड़ी राहत, बिल में मिलेगी भारी छूट, OTS योजना लागू

उत्तर प्रदेश सरकार बिजली बकाएदारों समेत अन्य उपभोक्ताओं के लिए 8 नवंबर से 31 दिसंबर तक ओटीएस योजना लागू करने का ऐलान किया है। ये सेवा तीन चरणों में उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाएगी।

Image

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा

Photo : ANI

लखनऊ: यूपी सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के मूड में है। शनिवार को ऊर्जा विभाग ने प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना लागू कर दी है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को 15 दिसंबर तक बकाया राशि जमा करने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी देकर बड़ी राहत दी जाएगी।

जुर्माने में छूट

योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि ओटीएस योजना में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। इसमें बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के लिए भी योजना में प्रावधान किया गया है। यदि वे तत्काल कनेक्शन लेते हैं तो बिजली चोरी में उन पर लगे जुर्माने में छूट दी जाएगी। इसी तरह व्यापारियों को भी लगाई गई पेनाल्टी में राहत देने का प्लान है।

3 चरणों में योजना का मिलेगा लाभ

यह योजना 8 नवम्बर से 31 दिसम्बर 2023 तक कुल 54 दिनों तक तीन खण्डों में लागू की जाएगी। योजना का पहला चरण 8 से 30 नवम्बर, दूसरा चरण 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर और तीसरा चरण 16 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चलाकर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने का मसौदा तैयार कर लिया गया है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत चोरी के प्रकरणों में उपभोक्ताओं को देय राशि का 10 प्रतिशत पंजीकरण राशि के रूप में योजना का लाभ लेने के लिये जमा करना होगा। शेष निर्धारित राशि को एकमुश्त अथवा अधिकतम तीन किश्तों में जमा कराने का विकल्प उपलब्ध होगा।

उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी

इसके लिए नियमित विद्युत संयोजन वाले उपभोक्ता भी योजना में शामिल होगें, जिनके परिसर में चेकिंग के दौरान अनियमितता पाये जाने पर उनके विरूद्ध राजस्व निर्धारित कर बिल निर्गत किया गया है। स्थाई रूप से विच्छेदित बकायेदारों के प्रकरण तथा विवादित एवं विभिन्न न्यायालयों में लम्बित मामले भी समाधान किए जाएंगे, जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी की गई है, उनको भी इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article