UP: लंगूरों के कटआउट और फोटो से लेकर सेंसर मशीन तक, बंदरों को डराने-भगाने में काम आ रहा यह तरीका

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 8, 2023, 03:03 PM IST

अफसरों की मानें तो इस पहल की वजह से अब बंदरों ने बस स्टैंड के आसपास मंडराना बंद कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुदाराबाद में सरकारी बस स्टेशंस पर लंगूर के बड़े-बड़े फोटो के साथ फायर साउंड सेंसर मशीनें लगाई गई हैं। ये इंतजाम वहां इसलिए किए गए हैं ताकि बंदरों की समस्या से निपटा जा सके। अफसरों का कहना है कि बस स्टैंड पर बंदरों का खतरा मंडराता रहता है, पर इन तस्वीरों और सेंसर मशीनों के लगाने के बाद यह कम हो रहा है।

langoor posters in up

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बस स्टेशन के पास लगा लंगूर का पोस्टर।

शहर में सरकारी बस स्टैंड के आस-पास लंगूर के बड़े-बड़े फोटो लगवाए गए हैं। ये स्टैंड के पास ऊंचे पेड़ों, पोल, दीवारों और छतों पर लगाए गए हैं। साथ ही सेंसर मशीन को भी फिट किया गया है, ताकि बंदरों को वहां जुटने से रोका जा सके।

End of Feed