लखनऊ

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 25, 2023, 10:20 AM IST

Cm Yogi Adityanath Get Life Threat: सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें डायल- 112 पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी।

Photo : ANI

Cm Yogi Adityanath Get Life Threat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें डायल 112 पर मैसज पर जान की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। अज्ञात अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एटीएस समेत सभी जांच एजेंसी को भी अलर्ट कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी को 23 अप्रैल को यूपी-112 के सोशल मीडिया व्हाट्एप पर धमकी भरा मैसेज मिला था। इसमें लिखा था, "योगी सीएम को मार दूंगा जल्द ही" इस धमकी भरे मैसेज के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। साथ ही सीएम की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी थान में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आईपीसी की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीएम मोदी को भी मिली थी धमकी

बता दें, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इसी तरह की धमकी दी गई थी। प्रधानमंत्री के केरल दौरे से पहले धमकी भरा पत्र भेजा गया था। इसमें पीएम के कार्यक्रम के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट कर दिया था। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया था। पुलिस ने रविवार को धमकी देने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी की रैली से पहले धमकी भरे पत्र में एक एड्रेस लिखा हुआ था, जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि उस व्यक्ति को फंसाने के लिए किसी ने उसके घर के पते का इस्तेमाल किया है। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई।
प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article