Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनाने में UP ने तोड़ा रिकॉर्ड, इतने करोड़ लोगों को मिला सुरक्षा कवच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 08:28 AM IST

Ayushman Card, UP News: उत्तर प्रदेश में अब तक 50017920 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं, प्रदेश के 74382304 लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

UP first state to issue 5 crore Ayushman cards: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य हो गया है, जहां पांच करोड़ आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। साथ ही अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के रिकॉर्ड को भी उत्तर प्रदेश ने बरकरार रखा है। सीएम योगी की मंशा है कि उत्तर प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ एवं निरोगी रहे। इसके लिए वह अधिकारियों को हर जरूरतमंद व्यक्ति का प्राथमिकता के आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश देते रहते हैं। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश में हर गरीब और वंचित व्यक्ति भी प्राइवेट अस्पताल में अपना उपचार करा पा रहा है।

up Make First Ayushman card

यूपी आयुष्मान कार्ड बनाने में आगे

उत्तर प्रदेश में अब तक 50017920 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। वहीं प्रदेश के 74382304 लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। प्रदेश में कुल 3716 अस्पताल इस योजना के अंतर्गत इंपैनल्ड हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में अब तक कुल 3481252 हेल्थ क्लेम किए गए हैं, जिसमें से 3275737 लोगों क्लेम निस्तारित हो चुके हैं। इस तरह से प्रदेश में 92.48 प्रतिशत क्लेम का निस्तारण किया जा चुका है।

End of Feed