लखनऊ

UP IAS Transfer: यूपी में 31 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, लखनऊ के डीएम भी बदले गए

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात को 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें 3 मंडलों में नए कमिश्नर बनाए गए हैं। साथ ही कई जिलों के जिलाधिकारी का भी ट्रांसफर हुआ है। आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट में किसका नाम शामिल हैं, आइए जानते है:

Image

सांकेतिक फोटो

UP IAS Officer Transfer: उत्तर प्रदेश शासन में बड़ा फेरबदल हुआ है। गुरुवार देर रात को प्रदेश के 31 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। जिसमें लखनऊ के मौजूदा जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार का नाम भी शामिल हैं। उन्हें मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। लखनऊ का नया डीएम विशाख जी को बनाया गया है। वे पहले अलीगढ़ के जिलाधिकारी का पदभार संभाल रहे थे। इसके अलावा 13 अन्य जिलों में जिलाधिकारी बदले गए हैं। साथ ही तीन मंडलों में नए कमिश्नर की भी तैनाती हुई है।

यूपी के इन IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

  • मुख्यमंत्री के विशेष सचिव शशांक त्रिपाठी को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया।
  • विशेष सचिव नागरिक उड्डयन और विशेष सचिव मुख्यमंत्री कुमार हर्ष को सुल्तानपुर के डीएम का पदभार मिला।
  • बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह को मथुरा का डीएम बनाया गया।
  • प्रतापगढ़ के डीएम संजीव रंजन को अलीगढ़ के डीएम पद पर तैनात किया गया।
  • बिजनौर का नया डीएम मेरठ में अपर आयुक्त जसजीत कौर को बनाया गया।
  • बागपत के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को कानपुर नगर के डीएम का पदभार मिला।
  • मेरठ के डीएम दीपक माणा को गाजियाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया।
  • अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक जे रीभा को बांदा का डीएम बनाया गया।
  • ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को फरूर्खाबाद का डीएम बनाया गया।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की सीईओ संगीता सिंह को अलीगढ़ का नया कमिश्नर बनाया गया।
  • सहारनपुर के कमिश्नर ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ का कमिश्नर बनाया गया।
  • अलीगढ़ की कमिश्नर रही चैत्रा वी को महानिदेशक युवा कल्याण का पद मिला है।
  • मेरठ की मंडलायुक्त सेल्वा कुमार जे को सचिव नियोजन बनाया गया है।
  • सचिव नियोजन नरेंद्र प्रसाद पांडेय को सदस्य राजस्व परिषद की जिम्मेदारी मिली।
  • आगरा मंडल आयुक्त ऋतु माहेश्वरी को चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव का बदभार मिला।
  • विशेष सचिव चिकित्सा अर्चना वर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना में सीईओ की जिम्मेदारी मिली।
  • बांदा डीएम नरेंद्र प्रताप को एसीईओ यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी बनाया गया।
  • गाजियाबाद के डीएम इंद्र विक्रम सिंह को कृषि विपणन सचिव बनाया गया।
  • सुल्तानपुर की डीएम कृतिका ज्योत्सना को विशेष सचिव राज्य
  • कर विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
  • मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ईशान प्रताप सिंह को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन और निदेशक नागरिक उड्डयन का पदभार मिला।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article