सिंगापुर की तरह व्यवस्थित और साफ सुथरे होंगे यूपी के शहर, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले योगी के मंत्री एके शर्मा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 09:26 PM IST

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने सिंगापुर पार्टनर कंट्री सेशन के दौरान कहा कि सिंगापुर में यूपी के लोगों की काफी संख्या है। सुव्यवस्थित और साफ सुथरा बनाने के लिए सिंगापुर के साथ सहयोग करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपीजीआईएस के दौरान प्रदेश की योगी सरकार ने पार्टनर कंट्री सिंगापुर के साथ कई क्षेत्रों में सहयोग के लिए किया करार
  • शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा-हमारे लोगों ने सिंगापुर बनाया अब सिंगापुर को यूपी को संवारने की उठानी होगी जिम्मेदारी
  • भारत में सिंगापुर के हाई कमिश्नर एचई सिमोन वोंग ने कहा-मुख्यमंत्री की छवि और बदले हुए यूपी में बढ़ा है सिंगापुर के निवेशकों का भरोसा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश को सिंगापुर की तरह सुव्यवस्थित और साफ सुथरा बनाने के लिए सिंगापुर के साथ सहयोग करेगी। लखनऊ में शुक्रवार को शुरू हुई यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने सिंगापुर पार्टनर कंट्री सेशन के दौरान कहा कि सिंगापुर में यूपी के लोगों की काफी संख्या है। यूं कहें कि हमारे यूपी के लोगों ने सिंगापुर को बनाया है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि आपको यूपी को बनाना होगा। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 15 से 19 दिसंबर के बीच जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में सिंगापुर गई टीम योगी ने 28 हजार करोड़ की लागत वाले करीब 20 एमओयू साइन किए थे। ये सभी निवेशक शुक्रवार को सेशन में भी मौजूद थे।

Urban Development Minister AK Sharma

यूपी के शहरी विकास मंत्री एके शर्मा

सिंगापुर जैसा मॉडर्न बनाएंगे यूपी को: एके शर्मा

End of Feed