सीएम योगी के नेतृत्व में एक ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पार करेगा यूपी, बोले जनरल वीके सिंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2023, 12:49 PM IST

जनरल वीके सिंह ने कहा कि भारत के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का आर्थिक रूप से मजबूत होना अति आवश्यक है। यूपी देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले यूपी का क्या हाल था, यह किसी से छिपा नहीं है।

केंद्रीय सड़क परिवहन, राज्य मार्ग एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल डॉ वीके सिंह ने जेएनयू कन्वेंशन सेंटर में "यूपी @ ट्रिलियन अभियान: उत्तर प्रदेश सुदृढ़ अर्थव्यवस्था की ओर'' पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ना केवल एक ट्रिलियन इकोनॉमी का लक्ष्य प्राप्त करेगा बल्कि इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ हुई है, निवेश आ रहा है, विकास का माहौल तैयार हुआ है, इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो रहा है और प्रदेश में बीते नौ वर्षों में विकास की क्रांति आकार ले रही है।

General VK Singh

जनरल वीके सिंह

अपने संबोधन में जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है। भारत के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का आर्थिक रूप से मजबूत होना अति आवश्यक है। यूपी देश का सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से पहले यूपी का क्या हाल था, यह किसी से छिपा नहीं है।

End of Feed