Bada Imambara Lucknow: उड़द दाल से बने भवन की 'दीवारों के भी हैं कान', जानिए इमारत की खासियतें

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Sep 7, 2022, 08:08 PM IST

Lucknow Bhool-Bhulaiya: लखनऊ के शानदार पर्यटन स्थलों में से एक बड़ा इमामबाड़ा है। यहां कि सबसे बड़ी खासियत इसकी दीवारें और ढांचा है। उड़द की दाल और कंकरीट से बनी इसकी दीवारें अनूठी हैं। बिना खंभे वाले इस बड़ा इमामबड़ा को देखने हजारों की संख्या में पर्यटक आते रहते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
दुनिया से हजारों की तादात में लोग आते हैं इसे देखनेदुनिया से हजारों की तादात में लोग आते हैं इसे देखने

Lucknow News: एक बहुत ही मशहूर कहावत कही गई है कि 'दीवारों के भी कान होते हैं।' बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि अगर लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा न बना होता तो शायद ही ये कहावत दुनिया को पता चल पाती। नवाब आसिफ-उद-दौला ने इस भूल-भुलैया के अंदर एक खास तरह की दीवारें बनवाने का काम किया था। अगर इन दीवारों पर एक सिरे पर करीब से कुछ बोला जाए तो दूसरे सिरे पर खड़े आदमी को सारी बातें एकदम साफ सुनाई देती हैं।

lucknow imambara

लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा घूमने-फिरने के शौकीन लोगों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र है।

बता दें कि दुनिया भर से हजारों की तादाद में पर्यटक यहां प्रतिदिन इस अनोखे इमामबाड़े को देखने के लिए आते हैं। लखनऊ के प्रमुख पर्यटक स्थलों में एक यह भी है।

End of Feed