लखनऊ

UP Weather Today: यूपी के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवाओं और बारिश से लुढ़केगा तापमान

UP Weather Today: यूपी में मौसम ने यू-टर्न मारा है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद आगामी दिनों में यूपी के तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी।

Image

यूपी के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला बना हुआ है। यहां कई जिलों में तापमान 40 के पार दर्ज किया जा रहा है, वहीं कई जिलों में तापमान 35 डिग्री के पार चला गया है। बढ़ते तापमान से यूपीवालों को राहत देने के लिए हवाएं और बारिश दस्तक देने वाली है। लेकिन यह राहत कुछ ही समय की मेहमान है। क्योंकि उसके बाद तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा और लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो 48 घंटों के बाद प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। आइए आपको बताएं किन शहरों में चलेंगी तेज हवाएं तो किन शहरों में बरसेंगे मेघ -

यूपीवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार 3 अप्रैल 2024 यानी आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं तेज हवाएं तो गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। जानकारी के अनुसार, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, औरैया, इटावा और आगरा में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा कानपुर देहात, मथुरा, हाथरस, आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, फिरोजाबाद, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बलिया, गाजीपुर, संत रविदास नगर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज और कौशांबी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। तेज हवाओं और बारिश से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी दिनों में यूपी का मौसम फिर बदलेगा और भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि 48 घंटों के बाद यूपी के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। जैसे-जैसे दिन गुजरेंगे तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 5 अप्रैल से 8 अप्रैल तक यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article