UP Weather Today: यूपी में सर्द हवाओं से गर्मी पर लगा अंकुश, जल्द बारिश देगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

UP Weather Today: यूपी में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है और गर्मी से भी लोगों को राहत मिल रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में यूपी में बारिश होने की संभावना जताई है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। कभी तेज धूप हो रही है तो कभी हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। सुबह-रात को ठंड महसूस हो रही है तो वहीं दिन में तेज खिली धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। इस बीच पहाड़ी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिससे आने वाले दिनों में यूपी का मौसम प्रभावित होने वाला है। बता दें कि यूपी के कई जिलों में सर्द हवाएं बहने लगी है, जिससे गर्मी में कमी आने की संभावना है। विदाई की ओर बढ़ रही सर्दियां जाते हुए एक बार फिर यूपी में लोगों को ठंडक का एहसास देते हुए जा रही हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में आज मौसम का हाल और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम -

UP Weather 2.

यूपी में सर्द हवाओं से गर्मी पर लगा अंकुश

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम आज साफ रहने वाला है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी, दोनों हिस्सों में आज किसी भी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सुबह और देर रात में कहीं-कहीं छिछला कोहरा छाया रहेगा। लेकिन इस बीच यूपी में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिसका असर तापमान में हो रहा है। इन हवाओं के कारण आने वाले दो दिनों तक मौसम में बढ़ रही गर्मी पर रोक लगने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को प्रदेश में 5.9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चली। इस दौरान तेज धूप खिली हुई थी, लेकिन उसका तापमान पर अधिक प्रभाव देखने को नहीं मिला। दो दिन से प्रदेश के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। साथ ही कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

End of Feed