UP Weather Today: यूपी में तापमान गिरने से बढ़ी ठंड, 21 जिलों में कोहरे का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में सर्दियों की शुरुआत हो गई है। यहां तापमान गिरने के साथ ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच बना हुआ है। रात के समय कंपकंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोगों ने रजाई, कंबल और गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। ठंड के साथ यूपी के करीब 21 जिलों में मौसम विभाग ने घने कोहरे के छाए रहने का अलर्ट भी जारी किया है। आइए अब आपको बताएं उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल -

UP Weather

यूपी का मौसम

यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव आ गया है। यहां ठंड की शुरुआत हो गई है। दिन के समय धूप खिली रहने के कारण ठंड का असर कम महसूस होता है, लेकिन रात में कंपकंपा देने वाली ठंड होती है। इस दौरान तापमान में गिरावट होती है। मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में इससे भी अधिक ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

End of Feed