UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बीते 2 दिन हुई बारिश के बाद आज मौसम ने फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग की मानें तो एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ शनिवार शाम तक कमजोर पड़ गया था। यही कारण है कि अब प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। बारिश के कारण बीते दो दिन में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। इस बीच दो दिन तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। लेकिन आने वाले दिनों में प्रदेश में हांड कंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत होगी। माना जा रहा है कि इस बार सर्दियां लंबी चल सकती हैं। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में आज और कल मौसम का हाल -
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
बीते दो दिन हुई झमाझम बारिश के बाद यूपी में 29 और 30 दिसंबर को मौसम शुष्क बना रहेगा और कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दो दिन के बाद प्रदेश में हांड कंपा देने वाली सर्दियों की शुरुआत होगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। बताया जा रहा है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के तापमान में कमी आएगी और सर्दी बढ़ेगी। इस दौरान तापमान में 3 से 6 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
यूपी के इन जिलों में जारी कोहरे का अलर्ट
लखनऊ मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के अधिकांश जिलों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। जारी रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, आगरा, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, बदायूं, महामायानगर, इटावा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया, कानपुर, कानपुर देहात, जालौन, उन्नाव, लखनऊ, चंदौली, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, कौशांबी, सोनभद्र, प्रतापगढ़ में कोहरा छाया रहेगा।
इसके अलावा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोंडा, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, ज्योतिबा फुले, सीतापुर, शाहजहांपुर, संभल, काशीराम नगर, बाराबंकी, हरदोई, फर्रुखाबाद, रायबरेली और अमेठी आदि में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी प्रभावित रहेगी, जिसका सीधा असर सड़क और रेल यातायात पर देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जिले ऐसे हैं जहां विजिबिलिटी केवल 50 मीटर तर रहेगी।
शनिवार को कितना रहा प्रमुख जिलों का तापमान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को बिजनौर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री, कुशीनगर में 10.3, बहराइच में 11.6, गौतमबुद्ध नगर में 12.4 डिग्री, कानपुर में 12.6 डिग्री, लखनऊ में 15.2 डिग्री, गाजियाबाद में 15.5 डिग्री, फतेहपुर में 16.3 डिग्री और प्रयागराज में 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।
