Kal Ka Mausam, [30 DEC 2024]: दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा कल मौसम का हाल
Kal Ka Mausam, [30 DEC 2024]: दिल्ली-एनसीआर में भीषण ठंड, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा कल मौसम का हाल
कश्मीर में भारी बर्फबारी
कोलकाता में मौसम का हाल कैसा रहेगा?
मुंबई में कल का मौसम कैसा रहेगा?
राजस्थान के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश,
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री
गुरुग्राम में मौसम का हाल
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री
राजस्थान के 23 जिलों में कोहरे का अलर्ट
राजस्थान में कल का मौसम: जानें कहां रहेगा कोहरा और कहां जारी शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर तो वहीं कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, टोंक, नागौर, सीकर, झुंझुनू और अलवर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बूंदी, जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, सिरोई, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, कोटा, झालावाड़ और बारां में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम: यूपी में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के अधिकांश जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सहारनपुर से लेकर गोरखपुर-कानपुर तक कोहरा छाया रहेगा। यूपी के करीब 48 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। इस दौरान कई शहरों का तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार तक प्रदेश के कई जिलों का तापमान 5 डिग्री से कम होगा और शीतलहर की शुरुआत होगी।
नोएडा में कल का मौसम: शहर में छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे नोएडा में सोमवार को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है। शहर ठंड के साथ कोहरे की भी मार झेल रहा है।
गाजियाबाद में कल का मौसम: कोहरे का येलो अलर्ट जारी
लखनऊ मौसम केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद में कल घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है। कोहरे का असर सड़क से लेकर रेल यातायात पर देखने को मिलेगा।
दिल्ली में कल का मौसम: आईएमडी ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल यानी 30 दिसंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर की विजिबिलिटी पर असर पड़ेगा और सुबह के समय यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रह सकती है।
