UP Weather Today: यूपी के 60 से अधिक जिलों में कोहरे का अलर्ट, नए साल में पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश के बाद अब कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसे दृश्यता भी कम हो गई है। इस बीच आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की संभावना जताई जा रही है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद से घना कोहरा छाया हुआ। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आसमान में घना कोहरा होने के कारण सूर्य किरण जमीन तक अच्छे से नहीं पहुंच रही है। धूप भी सही से नहीं हो रही है। बादलों और कोहरे की परत के बीच सूरज के दर्शन नहीं हो पा रहे है, जिस कारण दिन के समय भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान के गिरने की संभावना है।

UP Weather Today.

यूपी के 60 से अधिक जिलों में कोहरे का अल

इन जिलों में जारी कोहरे का अलर्ट

यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, आगरा, महामाया नगर, फिरोजाबाद, काशीराम नगर, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, ज्योतिबा फुले, संभल, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, हमीरपुर, महोबा, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, बलिया, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, महाराजगंज और संत कबीर नगर में मौसम विभाग ने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

End of Feed