लखनऊ

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कई जिलों में बारिश की संभावना; जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम अजब-गजब बना हुआ है। यहां कभी तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया जा रहा है तो अगले ही दिन तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है।

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

UP Weather Today: दिसंबर की शुरुआत होने के साथ उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हवाओं में परिवर्तन देखा जा रहा है। पश्चिमी हवाओं से प्रदेश के कई जिलों में ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कई जिलों में 2 से 3 डिग्री तापमान में कमी दर्ज की गई है तो वहीं कई जिले ऐसे भी हैं जहां तापमान में इजाफा हुआ है। यहां मौसम की अजब-गजब चाल देखने को मिल रही है। कई स्थानों पर कभी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है तो अगले ही दिन तापमान 10 डिग्री के ऊपर पहुंच रहा है। यूपी के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व आस पास के अन्य कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना जताई जा रही है।

आने वाले दिनों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग द्वारा रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, आगामी 5 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी। इस दौरान कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना भी जताई गई है, जिससे विजिबिलिटी पर भी असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 7 दिसंबर तक कई स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।

अयोध्या सबसे ठंडा

लखनऊ मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अयोध्या सबसे ज्यादा ठंडा जिला रहा है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। उसके बाद फुरसगंज में न्यूनतम तापमान 8.8 और कानपुर शहर में 9 डिग्री दर्ज किया गया है। लखनऊ की बात करें तो राजधानी का न्यूनतम तापमान 11.3 दर्ज किया गया था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article