UP Weather Today: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन बारिश होने के आसार, यहां देखें वेदर अपडेट्स

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने वाला है। बीते दिनों से प्रदेश में तेज हवाएं चल रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यूपी के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। तेज धूप खिली रहने से यहां तापमान बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान के कारण लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। लेकिन इस बीच यूपी में तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार, यूपी में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। लेकिन इसका तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन रात के समय ठंड बढ़ गई है। यूपी में रात के समय ठंड हो रही है और दिन के समय गर्मी हो रही है। बता दें कि आने वाले दिनों में यूपी का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है।

up weather today.

यूपी में मौसम का हाल

यूपी में मौसम का हाल

बीते दो दिनों से यूपी में तेज हवाओं का दौर जारी है। यहां 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। कहीं-कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिला है। सुबह और रात के समय ठंड फिर से बढ़ने लगी है। लेकिन दोपहर के समय हो रही गर्मी लोगों को अब परेशान करने लगी है। दोपहर में चुभने वाली तेज धूप हो रही है। इससे लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। आने वाले कुछ दिनों तक यूपी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

End of Feed