UP Weather Today: यूपी में तपाने वाली गर्मी की शुरुआत, 40 के पार पहुंचा कई जिलों का तापमान, धूप में जलने-भुनने के लिए हो जाएं तैयार

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। अप्रैल की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हो रही है। यहां तापमान बढ़ने के साथ गर्मी का असर भी बढ़ने लगा है। यूपी में गर्मी अपने पैर पसार रही है। कई जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में लोगों जला देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यहां खिल रही चिलचिलाती धूप से लोग परेशान होने लगे हैं। दोपहर के समय बाहर जाने पर गर्मी और धूप के कारण लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। अप्रैल महीने के शुरुआत भीषण गर्मी के साथ होने जा रही है। प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी ऐसा ही रहने वाला है। बीते दिनों से ही यूपी के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 के पार दर्ज किया जा रहा है। वहीं अधिकतम तापमान भी 20 दर्ज किया जा रहा है। 40 डिग्री के पार गए तापमान के कारण लू की स्थिति बनी हुई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

UP Weather Today

यूपी में मौसम का हाल

यूपी में गर्मी का सितम

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल बेहाल कर देने वाला बना हुआ है। यहां तेज धूप खिली हुई है। दोपहर के समय धूप की चुभन लोगों के लिए झेलनी मुश्किल हो गई है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते तापमान के साथ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज यूपी का मौसम शुष्क बना रहेगा। बीते दिनों तेज हवाओं के कारण प्रदेश में गर्मी का असर कम महसूस हो रहा था। लेकिन हवाओं का दौर कम होने के बाद बीते 3 दिनों में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। आने वाले दिनों में प्रदेश के तापमान में तेजी से इजाफा देखने को मिलेगा। अप्रैल के महीने में मई जैसी गर्मी पड़ने के आसार हैं।

End of Feed