UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है और आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। यूपी में अप्रैल के महीने में मई-जून वाली गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। यहां बढ़ते तापमान के साथ लोगों का गर्मी से बुरा हाल होने लगा है। यूपी के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। बढ़ते तापमान का असर केवल दिन में ही नहीं रात में भी देखने को मिल रहा है। दिन के साथ यूपी में रातें भी गर्म होने लगी है। दोपहर की धूप के साथ अब रात के समय भी लोगों को पसीने में तरबतर देखा जा रहा है। अब यूपी की गर्मी में पंखे से काम नहीं चल रहा है। धीरे-धीरे लोग कूलर और एसी की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। लेकिन इस बीच यूपी वासियों के लिए राहत की एक खबर सामने आ रही है। गर्मी से राहत देने के लिए यूपी में बारिश की दस्तक होने वाली है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल -
यूपी में मौसम का हाल
इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
आज मौसम विभाग ने यूपी के गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हापुड़, बुलंदशहर आदि में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गाजीपुर, फतेहपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, कौशांबी, बस्ती, कुशीनगर, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, मेरठ आदि जिलों में तापमान 40 से 50 के बीच जा सकता है।
कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम
यूपी में सुबह से भी तेज धूप खिली हुई है। चिलचिलाती इस धूप में निकलना मुश्किल होने लगा है। बढ़ रहे तापमान के बीच झुलसा देने वाली धूप से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। यहां दिन से साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। अप्रैल में मई-जून जैसी पड़ रही गर्मी से बचने से लोग कूलर और एसी की सफाई करवा रहे हैं। वहीं कई लोगों ने एसी चलाने शुरू भी कर दिए हैं। अप्रैल की गर्मी देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपी में मई में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी।इस दिन यूपी में होगी राहत की बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी में गर्मी से राहत देने के लिए बारिश दस्तक देने वाली है। विभाग के अनुसार, आज यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। आज यानी 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक कई जिलों में बारिश की संभावना है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में 20 से 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है।
