UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों उमस भरी गर्मी के बाद मानसून फिर एक्टिव हो गया है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को हुई बारिश के बाद जलजमाव की समस्या से लोग परेशान नजर आए। इस बीच मौसम विभाग ने बुधवार को कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद गुरुवार को भी प्रदेश में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मानसून की तीसरी पारी में यूपी के 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जार किया गया है। इस दौरान प्रदेश में जमकर मेघ बरसेंगे और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि 10 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। रुक-रुककर यहां तेज बारिश होगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल, किन जिलों में होगी भारी बारिश -
इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, बिजनौर, ज्योतिबा फुले, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद और औरैया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी के इन जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी के जालौन, कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, हापुड़ और अयोध्या में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
कहां हुई कितनी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को राजधानी समेत कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक बारिश मेरठ में दर्ज की गई। यहां 28.8 मिमी बारिश हुई। मेरठ के बाद बहराइच में 20 एमएम बारिश हुई। उसके बाद वाराणसी में 19.2 एमएम, बलिया में 17 एमएम, आगरा में 9 एमएम, गाजीपुर में 8.8 एमएम, मुरादाबाद में 7.4 एमएम, अलीगढ़ में 6.8 एमएम, लखनऊ में 5.3 एमएम, सुल्तानपुर में 4.2 एमएम, शाहजहांपुर में 3.4 एमएम, बरेली और नजीबाबाद में 3 एमएम बारिश, कानपुर में 2.8 एमएम और बाराबंकी में 2.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।
कल इन जिलों में बारिश की संभावना
आईएमडी ने कल यानी 6 सितंबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, प्रयागराज, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, श्रावस्ती, बहराइच, संतकबीर नगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, खीरी, बलरामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
