UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। बढ़ती ठंड से लोग अब परेशान होने लगे हैं। सुबह-शाम के दौरान हो रही गलन भरी ठंड से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। ठंड के कारण खांसी, जुखाम और बुखार के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को ठंड से बचने के लिए अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग ने इस बीच पूरे यूपी में कोहरे का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलों समेत यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। बारिश से तापमान के और गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की और मौसमी गतिविधियों के अनुसार, यूपी के लोगों को फरवरी आने से पहले ठंड से राहत मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। आने वाले दिनों में लोगों को ठंड की मार और झेलनी पड़ेगी।
यूपी के इन जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सहारनपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर, ज्योतिबाफुले, रामपुर, पीलीभीत, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, सुल्तानपुर और जौनपुर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
यूपी के इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
आज यूपी के श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, जालौन में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
लखनऊ मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मैनपुरी, इटावा, एटा, फर्रुखाबाद, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, महामायानगर, कांशीराम नगर, बदायूं, बुलंदशहर, हापुड़ और संभल में गरज-चमक के साथ बारिश और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना जताई है। बता दें कि गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है।
