लखनऊ

UP Weather Today: गाजियाबाद से गोरखपुर तक झमाझम बरसेंगे मेघ, 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, उमस और गर्मी से मिलेगी राहत

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के 51 जिलों में बारिश की संभावना है। इसमें से 40 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

Image

यूपी में भारी बारिश के आसार

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। यहां मानसून की तीसरी पारी चल रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बदरा झमाझम बरस रहे हैं। गाजियाबाद से गोरखपुर-कुशीनगर तक, झांसी से सोनभद्र तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से यूपी के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में भी यूपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 40 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कहीं झमाझम बारिश होगी तो कहीं लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

यूपी के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट और हमीरपुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

भारी बारिश के येलो अलर्ट के साथ मौसम विभाग ने कुछ अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों में बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, मैनपुरी, कन्नौज, औरैया, बिजनौर और इटावा में हल्की से तेज बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बता दें कि गाजियाबाद में मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, मंगलवार की सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। यहां सुबह 5:50 बजे से कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई।

बुधवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज के मौसम के साथ कल के मौसम का भी पूर्वानुमान लगा लिया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी बुधवार को यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर,पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, खीरी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, प्रयागराज, कौशांबी, बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र, संत रविदास नगर और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article