लखनऊ

UP Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी से बदलेंगे यूपी के मौसम के मिजाज, जल्द रजाई-कंबल वाली ठंड की होगी शुरुआत

UP Weather Today: यूपी का मौसम साफ बना हुआ है। सुबह-शाम में न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड का अहसास हो रहा है। रात के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। प्रदेश के लोग बेसब्री से कड़ाके की ठंड पड़ने का इंतजार कर रहे हैं।

Image

यूपी का मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश का मौसम पिछले कुछ दिनों से एक जैसा ही बना हुआ है। यहां सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास हो रहा है। लेकिन दिन के समय धूप खिली रहने से गर्मी का दौर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। गुलाबी ठंड के बीच यूपी के निवासी बेसब्री से कड़ाके की सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों का मौसम अधिक ठंड बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में कमी आने के कारण यहां सुबह-शाम हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। ठंड के साथ अब प्रदेश के कई जिलों में कोहरा भी देखने को मिल रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल -

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में 12 नवंबर यानी आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में कुछ वृद्धि होगी। लेकिन शाम होते ही तापमान में कमी आएगी और लोगों को ठंडक महसूस होगी।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, 13 और 14 नवंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। कई जिलों में सुबह के समय छिछला कोहरा छाया रहेगा। 15, 16 और 17 नवंबर को यूपी का मौसम साफ बना रहेगा। सुबह के समय कहीं धुंध को कहीं कोहरा छाया रहेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बर्फबारी होने से प्रदेश के मौसम पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जल्द ही यूपी में भी कड़ाके की ठंड की शुरुआत होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article