UP Weather Today: यूपी में बदले मौसम के मिजाज, दिन गर्म तो रातें हुई सर्द, जानें कब होगी ठंड की शुरुआत

UP Weather Today: यूपी में दिन में तेज धूप खिलने से गर्मी और उमस अभी भी जारी है। वहीं शाम होते-होते प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से सुबह-शाम का मौसम ठंडा बना हुआ है। आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश का दौर थमने के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आई है, जिस कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में शाम के समय ठंडक का अहसास होने लगा है। सुबह-शाम की ठंड के बीच दोपहर के समय खिली धूप के कारण अभी गर्मी से पूरी तरह से छुटकारा नहीं मिला है, लेकिन लोगों को रात के समय ठंडक से राहत जरूर मिल रही है। कूलर और एसी के भरोसे गर्मी झेल रहे लोगों का अब पंखे से काम चला रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में बारिश की बौछार या हल्की बारिश की संभावना जताई है। आइए आपको उन जिलों और प्रदेश के मौसम के हाल बताएं -

यूपी के इन जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वेदर फोरकास्ट के अनुसार, आज महाराजगंज, कुशीनगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, संभाल, बदायूं, कांशीराम नगर, एटा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश (5 mm/Hr) और 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा और ठंड बढ़ेगी।

End of Feed