UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बीते दिनों हुए बदलाव के बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव हुआ है। मानसून के एक्टिव होने से यूपी के कई जिलों में अति भारी बारिश से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बुधवार और गुरुवार को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। विभिन्न जिलों में हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में अगस्त महीने में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। लेकिन इस बीच प्रदेश के कई जिलों में गर्मी भी बढ़ने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार, 2 अगस्त को यूपी के 25 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई है। आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल, किन जिलों में आईएमडी ने जारी किया बारिश का अलर्ट -
यूपी के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने यूपी में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी है तो अधिकतर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद और रामपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, महामाया नगर, आगरा, बरेली, पीलीभीत, श्रावस्ती, चंदौली, सोनभद्र, संत रविदास नगर, प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी, चित्रकूट, महोबा, झांसी, ललितपुर और मिर्जापुर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका भी जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें - Weather Today: Delhi-NCR में झमाझम बारिश की संभावना, अब नहीं सताएगी उमस वाली गर्मी; IMD का येलो अलर्ट जारी
इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने गाजीपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, बहराइच, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, बदायूं, संभल, ज्योतिबाफुले नगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, कासगंज, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इवाटा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, बांदा, फतेहपुर, जौनपुर, और प्रतापगढ़ में बिजली गिरने की आशंका जताई है। विभाग ने इन जिलों में हल्की बारिश और बारिश की बौछार पड़ने की संभावना जताई है।
