लखनऊ

UP Weather: यूपी में बारिश का दौर थमा, अगले पांच दिनों तक आसमान रहेगा साफ; जानें ठंड कब देगी दस्तक

UP Weather: यूपी में मॉनसून की विदाई के बाद बारिश का दौर थम गया है, जिससे तापमान बढ़ गया है और मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ है। मौसम विभाग के अनुसार, अब यूपी में बारिश की संभावना नहीं है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

UP Weather: उत्तर प्रदेश से मॉनसून की विदाई होने के बाद दिन भर धूप खिली रहती है। धूप की वजह से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक यूपी में बारिश की संभावना नहीं जताई है। आईएमडी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 17 अक्टूबर तक बारिश की संभावना नहीं है। इसके साथ ही आसमान में बादल भी नहीं दिखेंगे, जिससे लोगों को थोड़ी सी उमस का सामना करना पड़ सकता है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में आज मौसम साफ रहने वाला है। बारिश को लेकर किसी प्रकार का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। आईएमडी ने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख कुछ ऐसा ही रहने वाला है। बताया गया कि उत्तर प्रदेश में 14, 15 और 16 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही आसमान में बादल नहीं दिखेंगे।

कहां कितना रहा तापमान?

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी लखनऊ में अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस, बाराबंकी में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, हरदोई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, कानपुर सिटी में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस, इटावा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article