UP Weather Today: सुबह-शाम में ठंड का सिलसिला जारी, जल्द बारिश देगी दस्तक, जानें इस बीच कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल

UP Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में कई जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम साफ होने लगा है, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक के बाद एक सक्रिय होने का असर यूपी के मौसम पर देखने को मिलेग। प्रदेश में शनिवार को तेज हवाएं चली हैं। रविवार को भी कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी कड़ी में 13 मार्च को यूपी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 13 मार्च की बारिश के बाद मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का प्रभाव ज्यादा दिखाई देगा। बारिश और सर्द हवाओं के पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल...

UP Weather News

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 10 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की जानकारी दी थी। इससे तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के कुछ जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा वहीं कुछ इलाकों में 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 11-12 मार्च को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने 13 मार्च से गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 13 मार्च की बारिश के बाद 14 से फिर मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम के बदलते मिजाज के बीच यूपी का मौसम आने वाले कई दिनों तक उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।

End of Feed