लखनऊ

UP Weather Today: सुबह-शाम में ठंड का सिलसिला जारी, जल्द बारिश देगी दस्तक, जानें इस बीच कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल

UP Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में कई जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

Image

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मौसम साफ होने लगा है, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक के बाद एक सक्रिय होने का असर यूपी के मौसम पर देखने को मिलेग। प्रदेश में शनिवार को तेज हवाएं चली हैं। रविवार को भी कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसी कड़ी में 13 मार्च को यूपी के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो 13 मार्च की बारिश के बाद मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, पश्चिमी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का प्रभाव ज्यादा दिखाई देगा। बारिश और सर्द हवाओं के पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल...

यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 10 मार्च और 12 मार्च को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के आने की जानकारी दी थी। इससे तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के कुछ जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा वहीं कुछ इलाकों में 25 से 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 11-12 मार्च को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने 13 मार्च से गरज के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 13 मार्च की बारिश के बाद 14 से फिर मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम के बदलते मिजाज के बीच यूपी का मौसम आने वाले कई दिनों तक उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।

यूपी में तापमान का हाल

बारिश के अलर्ट के बीच राजधानी लखनऊ का मौसम साफ बना हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस है। आगरा का न्यूनतम 13 और अधिकतम 30 डिग्री, बागपतका न्यूनतम 11 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस, नोएडा का न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 26, गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 27, बरेली का न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 26, कानपुर का न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 29, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 29, झांसी का न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। फिलहाल इन सभी शहरों का मौसम साफ है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article