UP weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर धीमा पड़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार यहां अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना नहीं है। लेकिन, विभाग के मुताबिक आज 30 अगस्त शुक्रवार को दक्षिण और पश्चिम इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार बने हुए हैं। गुरुवार को दिनभर कई जिलों में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई, जिस वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले माह 2 सितंबर से एक बार फिर से मॉनसून फिर से एक्टिव हो सकता है, जिससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकेगी।
कैसा रहेगा बिहार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज 30 अगस्त को यूपी के कुछ जगहों पर और यूपी के पूर्वी इलाकों में अगल-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 31 अगस्त को भी यूपी में अलग-अलग जगह पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। एक सिंतबर तक मौसम का यही हाल रहेगा। जिसके बाद अलग 2 सितंबर से मॉनसून की जमक बारिश होगी।
मॉनसून कमजोर पड़ने से बढ़ा पारा
मॉनसून की बारिश में गिरावट आने से यहां का तापमान फिर से बढ़ने लगा है। यूपी के पूर्वी के अलग-अलग जगह पर भारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 24 घंटों में 3 से 5 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं अब अगले 4 दिनों तक मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।
कैसा रहा गुरुवार का मौमस
यूपी में गुरुवार 29 अगस्त को अधिकतर इलाकों में बारिश नहीं हुई। बादल दिनभर छाए रहे और बिन बरसे ही लौट गए। जिससे तापमान में उछाल आया है। वहीं यूपी के इटावा और अलीगढ़ में 1.2mm बारिश दर्ज की गई है।
जानें फिर कब होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में फिलहाल मॉनसून कमजोर पड़ने लगा है। कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मॉनसून दक्षिण की ओर बढ़ने लगा है। जिससे बारिश में कमी देखने को मिल रही है। हालांकि, 2 सितंबर तक एक बार फिर मॉनसून एक्टिव हो जाएगा।
