UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ दिनों से फिर बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगस्त के आखिर में मॉनसून के कमजोर पड़ने, जबकि सितंबर में मॉनसून के फिर से एंट्री की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार आज एक सितंबर रविवार को यूपी में कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। जिसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। पिछले दो दिनों से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को बारिश होने से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार 1 सितंबर रविवार को यूपी के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर,प्रयागराज, नोएडा, भदोही, कुशनीगर, गाजियााद, शामली, मेरेठ और रामपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
यूपी का मौसम
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक यूपी का मौसम सामान्य रहेगा। कुछ जगहों पर बारिश होगी तो कहीं-कहीं धूप खिली रहेगी। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में लोगों को गर्मी का समाना करना पड़ सकता है। इस दौरान यूपी के कई जगहों पर बादल छाए रहने के आसार भी हैं। वहीं कई जगहों पर बारिश की प्रबल संभावना है। जिसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ये भी जानें-Bihar Weather Today: बिहार में फिर रूठा मानसून, बढ़ी उमस और गर्मी, कब होगी राहत की बारिश?
आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल यानी 1 और 2 सितंबर को यूपी में बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान नोएडा, लखनऊ, हाथरस, कौशांबी, जौनपुर, प्रतापगढ़, बलिया, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट, सीतापुर, बुलंदशहर, अंबेडकर नगर जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है।
जानें 1 से 5 सितंबर तक का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 सितंबर को युपी के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 3 से 5 सितंबर में बारिश के आसार हैं। इस दौरान यूपी के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर,प्रयागराज, नोएडा, भदोही, कुशनीगर, गाजियााद, शामली, मेरेठ और रामपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, उमस से मिलेगी राहत; दो दिन का येलो अलर्ट जारी
इन जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने यूपी के अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने सितंबर माह में एक बार फिर से मॉनसून के एक्टिव होने का पूर्वानुमान लगाया है।
