दिल्ली में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज शहर का तापमान 35.6 डिग्री जा सकता है। जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं शनिवार को शहर का तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था।
कल कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने रविवार के साथ सोमवार को भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना जताते हुए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, यदि बारिश होती है तो शहर के तापमान में कमी आएगी और उमस से भी राहत मिलेगी। बता दें कि आने वाले पूरे सप्ताह में दिल्ली में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान शहर में बादल छाए रहेंगे और उमस बढ़ेगी। वहीं गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। तापमान की बात करें तो चारों शहरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
