यूपी का मौसम 21-Apr-2025: यूपी में झुलसा देने वाली गर्मी की मार, लू का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Apr-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में पारा चढ़ने लगा है। सुहावने मौसम के बाद प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू का अलर्ट जारी किया है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां फिर तापमान बढ़ने लगा है। बीते दिनों तेज हवाओं और बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में कमी गर्ज की गई थी। यहां पारा दो से 3 डिग्री तक गिरा था। लेकिन अब फिर तेजी से तापमान बढ़ने लगा है। सुहावने मौसम के बाद अब यूपी का मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीच कुछ जिले ऐसे भी हैं, जिनमें आज भी तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन मौसम पर इसका खास असर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

UP Weather.

यूपी में झुलसा देने वाली गर्मी की मार

यूपी के इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली और पीलीभीत सुबह और दोपहर के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।

End of Feed