लखनऊ

यूपी का मौसम 21-Apr-2025: यूपी में झुलसा देने वाली गर्मी की मार, लू का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Apr-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में पारा चढ़ने लगा है। सुहावने मौसम के बाद प्रदेश में गर्मी बढ़ने लगी है। तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू का अलर्ट जारी किया है।

Image

यूपी में झुलसा देने वाली गर्मी की मार

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां फिर तापमान बढ़ने लगा है। बीते दिनों तेज हवाओं और बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में कमी गर्ज की गई थी। यहां पारा दो से 3 डिग्री तक गिरा था। लेकिन अब फिर तेजी से तापमान बढ़ने लगा है। सुहावने मौसम के बाद अब यूपी का मौसम शुष्क बना हुआ है। इस बीच कुछ जिले ऐसे भी हैं, जिनमें आज भी तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। लेकिन मौसम पर इसका खास असर देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

यूपी के इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली और पीलीभीत सुबह और दोपहर के समय तेज हवाएं चल सकती हैं।

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। तेज धूप खिली रहेगी और दोपहर में तपा देने वाली धूप में लोग पसीने में तरबतर नजर आएंगे। तेज धूप के कारण दोपहर के समय लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के तापमान में अब तेजी से वृद्धि होगी। आने वाले दिनों में हीटववे की स्थिति बनती नजर आ रही है। भीषण गर्मी से परेशान यूपी के लोगों ने एसी-कूलर चलाने शुरू कर दिए हैं। लोगों गर्मी से बचने के लिए सारे जतन कर रहे हैं।

इस दिन से लू का अलर्ट जारी

तापमान बढ़ने के साथ यूपी में लू की स्थिति बनती नजर आ रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक लू चलने की संभावना जताई गई है। हीटवेव और तेज धूप से लोगों को इस दौरान और अधिक परेशान होते हुए देखा जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!