लखनऊ

UP Weather: यूपी के 33 जिलों में येलो अलर्ट, बस आज होगी बारिश; कल से फिर पैर पसारेगी गर्मी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-September-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आज 4 जिलों में तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Image

यूपी का मौसम

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-September-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून विदाई की ओर बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का सिलसिला भी धीरे-धीरे थमने लगा है। आने वाले दिनों में कहीं भी भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान तेज धूप निकलने के आसार हैं। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे गर्मी और उमस भी परेशान कर सकती है। आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है, आइए जानते हैं:

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज 33 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चार जिलों में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। जिनमें बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर शामिल हैं। इन सभी जिलों में बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

आने वाले दिनों में यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। 25 सितंबर तक यूपी में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

यूपी में कहां-कितनी हुई बारिश

यूपी में शुक्रवार राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बाराबंकी में 15 मिमी, बलिया में 9.1 मिमी, चुर्क में 9.4 मिमी, इटावा में 8 मिमी, नजीबाबाद में 6.4 मिमी, हमीरपुर में 4 मिमी, मेरठ में 5.1, मुजफ्फरनगर में 2.6 मिमी और बांदा में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!