UP Weather: यूपी में विदाई से पहले मानसून मेहरबान, आज गाजियाबाद से सोनभद्र तक बरसेंगे बदरा, 62 जिलों में अलर्ट जारी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-September-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज मौसम विभाग ने 62 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं तेज तो कहीं बहुत तेज बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-September-2025: उत्तर प्रदेश में मानसून ने विदाई से पहले एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। आज यूपी के 62 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश होने का अनुमान है। जिसके बाद 19 सितंबर के बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। बुधवार को पश्चिमी यूपी की तुलना में पूर्वी हिस्से में अधिक बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

Rain AI

यूपी में आज तेज बारिश का अलर्ट (AI Image)

यूपी में आज किन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के 16 जिलों में आज बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़ और जौनपुर शामिल हैं। प्रदेश के 46 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन सभी जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।

End of Feed