हाय गर्मी! यूपी में सूरज बरसा रहा आग, आज भी 19 जिलों में लू का अलर्ट; जानें कब बरसेंगी राहत की बूंदें

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज 19 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों यूपी में भीषण गर्मी का सितम चल रहा है। साथ ही तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। आने वाले दिनों में भी कई जिलों का तापमान और बढ़ सकता है। वहीं तराई इलाकों में 16 से 20 मई के दौरान बारिश की संभावना है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 15-May-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही कई जिले लू की चपेट में भी है। साथ ही तापमान में भी लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। अगले दो दिनों में कई जिलों का पारा 44 डिग्री पार भी जाने की संभावना है। साथ ही गर्मी का प्रकोप भी बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आज यूपी के 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई जिलों में अगले 2 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं 16 मई के बाद यूपी के कई जिलों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। जिससे गर्मी से कुछ राहत महसूस होने की उम्मीद है।

UP Weather

यूपी का मौसम

यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रहने वाला है। इस दौरान वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बहराइच और श्रावस्ती लू की चपेट में रह सकते हैं। यूपी में 16 से 20 मई के दौरान तराई इलाकों में मौसम में बदलाव दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।

End of Feed