आज भी बारिश से भीगेगा यूपी, 20 जिलों में बिजली गिरने का खतरा; अब गर्मी दिखाएगी तेवर

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में आज 20 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों में भी कई जिलों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कल यानी सोमवार से मौसम साफ होने की संभावना है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं तेज धूप से गर्मी सता रही है, तो कहीं राहत भरी बारिश हो रही है। आज भी यूपी के कई हिस्सों में बादल मेहरबान होने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 20 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भी प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं संग बारिश दर्ज की गई। यूपी में फिलहाल 10 से अधिक जिलों में 40 डिग्री के करीब तापमान पहुंच गया है। इस दौरान शनिवार को सबसे गर्म जिलों में वाराणसी और प्रयागराज है, जिनका पारा 40 डिग्री पार कर गया है। आने वाले दिनों में गर्मी में और इजाफा होने की संभावना है।

Meta AI

Meta AI

इन जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रयागराज, झांसी, फतेहपुर, सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मिर्जापुर, शामली, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, जालौन, आगरा, रामपुर, हमीरपुर और आसपास के इलाकों में आज बिजली गिरने और बादल गरजने की संभावना है। प्रदेश में कल से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यूपी में वेदर सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होने लगा है। बारिश का सिलसिला थमने से तापमान में भी इजाफा होगा। इस महीने के आखिरी तक पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता हैं। वहीं अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

End of Feed