लखनऊ

Amethi Accident: अमेठी में पिकअप पलटने से दर्दनाक हादसा; एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Amethi Accident: अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप वाहन के पलटने से एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी।

Image

अमेठी में पिकअप वाहन के पलटने से 1 युवक की मौत, 2 घायल

Photo : Times Now Digital

Amethi Accident: रविवार सुबह यूपी के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई एक दुर्घटना ने सनसनी मचा दी है। जानकारी के मुताबिक, एक तरबूज से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 71 पर सत्थिन गांव के पास हुआ। जब लखनऊ से जौनपुर की ओर जा रहा तरबूज से भरा पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान बाराबंकी के निवासी मोहम्मद सिराज (30) के रूप में हुई है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

इसके अलावा जुनैद (40) और रोशन (23) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें शुकुल बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी दया शंकर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article