लखनऊ

यूपी का मौसम 07-May-2025: तेज हवाओं के साथ यूपी में बरसेगा पानी, गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-May-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आज तेज हवाओं के साथ 21 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। आगामी दिनों में भी यूपी में मौसम ऐसे ही सुहावना बना रहेगा। बताया जा रहा है कि 10 मई तक प्रदेश में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा।

Image

तेज हवाओं के साथ यूपी में बरसेगा पानी

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 07-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां कई इलाकों में अभी भी तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। लेकिन वहीं कई जिले ऐसे भी हैं, जहां तेज हवाओं का दौर थम गया है, लेकिन अभी गर्मी से राहत है। दिन से धूप में थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन रात होते-होते प्रदेश का मौसम सुहावना होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश और हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो आज यूपी के 21 जिलों में बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं और बारिश को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल -

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के शाहजहांपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोह, रायपुर, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इन जिलों में जारी आंधी का अलर्ट

आईएमडी ने इटावा, मैनपुरी, महोबा, आगरा, मेरठ, मथुरा, पीलीभीत, औरैया, सहारनपुर, अंबेडकरनगर, ललितपुर, जालौन, फतेहपुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, मिर्चापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

आगामी दिनों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसमी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए बात करें तो यूपी में आगामी दिनों में भी बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा। यहां 10 मई तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है। बताया जा रहा है कि 8 मई को प्रदेश के दोनों ही हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article