UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-May-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। तेज हवाओं और बारिश के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। सुबह और देर रात हल्की ठंडक का एहसास भी हो रहा है। इतना ही नहीं, बीते दिनों एसी के सहारे गर्मी काट रहे लोग वापस पंखों पर आ गए हैं। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों ने ऐसी चलाने बंद कर दिए हैं। मौसम के इस बदलाव ने बढ़ती गर्मी पर कुछ दिनों की रोक लगा दी है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी में सुहावना मौसम केवल 4 दिन का और मेहमान है। उसके बाद 9 मई से प्रदेश में एक बार फिर भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू होगा। इस बीच IMD ने पूरे यूपी में तेज हवाओं का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा
कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज भी यूपी में मौसम बीते दो दिनों की तरह ही सुहावना बना रहेगा। तेज हवाओं और बारिश के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बिन मौसम बारिश और आंधी-तूफान के चलते तापमान में भी कमी आई है। यूपी के अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। फिर तापमान में 3 डिग्री की बढ़त भी हुई। लेकिन आज बारिश के हालात बन रहे हैं, जिसके चलते तापमान में फिर 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान लगाया गया है।
यूपी में जारी आंधी-तूफान का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा में आज मौसम विभाग ने तेज हवाओं और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान ऊपर दिए गए जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां हवाओं की गति में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। देखा जाए तो आज यूपी के सभी जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। कहीं येलो है तो कहीं ऑरेंज।
गुरुवार तक सुहावना रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी का मौसम आगामी दिनों में भी ऐसा ही बना रहेगा। इसका अर्थ यह है कि यूपी के लोगों को अभी 4 दिन और गर्मी से राहत रहेगी, क्योंकि 8 मई तक प्रदेश में तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। साथ ही कई इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश होने का भी अनुमान है। 8 मई के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा। तापमान में वृद्धि होगी और गर्मी का एहसास बढ़ने लगेगा।
