Atiq Ahmed Brother Ashraf: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद के साबरमती जेल से निकलने के बाद बरेली जेल में भी हलचल शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अतीक के भाई अशरफ उर्फ खालिद असीम को भी प्रयागराज लाया जा सकता है। दरअसल, उमेश पाल अपहरण मामले में दोनों आरोपी हैं और 28 मार्च को दोनों को विशेष अदालत में पेश किया जाना है।
अतीक अहमद
अशरफ करीब ढाई साल से बेरली जेल में बंद है। उसे आज ही प्रयागराज लाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, अशरफ को प्रयागराज लाने के लिए 24 पुलिस अफसरों की टीम बनाई गई है। इसमें एक सीओ, तीन इंस्पेक्टर, पांच सब इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। इस काफिले में यूपी एसटीएफ के भी जवान मौजूद रहेंगे। अशरफ को वज्र वाहन से प्रयागराज लाया जाएगा।
