लखनऊ

सांड़ तो संभल नहीं पा रहे रोबोटिक क्या लगाएंगे, योगी सरकार पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 26, 2023, 03:16 PM IST

Akhilesh yadav News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार भले ही अपनी पीठ थपथपा ले, आंकड़े तो कुछ और ही गवाही देते हैं।

Image

अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Akhilesh yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार की सभी मोर्चों पर घेरेबंदी की। उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठे तथ्यों के आधार पर विकास के दावे करती है, हकीकत के लिए नीति आयोग की रिपोर्ट को देखें। इसके साथ जब अतीक अहमद के गाड़ी पलटने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सीएम ने मंत्रियों को बता दिया हो, तभी तो मंत्री इस तरह की बात कर रहे हैं।बीजेपी दल नहीं, ना जाने कैसा संगठन है। देश के पढ़े लिखे जागरूक लोग अगर झूठ को सच मानने लगें उससे बड़ा खतरा लोकतंत्र के लिए कुछ नहीं।

सारस के साथ तस्वीर क्या खिंचाई तकलीफ हो गई

आरिफ तो वोट दे सकता है मुझे, सारस तो नहीं देगा वोट। मैं सारस से मिलने क्यों चला गया, मैंने सारस के साथ तस्वीर क्यों खिंचवा ली, इस बात की तकलीफ उन्हे क्यों है ?अधिकारी तब कहां थे जब 2019 में एक महावत की हाथी ने हत्या की? क्योंकि वह मुख्यमंत्री जी का स्वजातीय था इसलिए वन विभाग सो गया। इसके साथ ही कहा कि बिना जातीय जनगणना के सबका विकास, सबका साथ और सबका विश्वास जीतना बहुत मुश्किल है। इसीलिए समाजवादी पार्टी लगातार जातीय जनगणना की ओर अपना काम करती रहेगी।

सांड़ तो संभल नहीं रहे

मुख्यमंत्री जी ट्वीट कर रहे हैं कि हम 'रोबोटिक' का प्लांट लगाएंगे। अरे मुख्यमंत्री जी आप सांड़ नहीं पकड़ पा रहे प्लांट क्या लगाओगे।आप जो उत्सव मनाने की बात कर रहे हैं, कम से कम यह बताइए कि नीति आयोग ने उत्तर प्रदेश को कहां खड़ा किया है, आप किस जगह खड़े हैं। आप जो उत्सव मनाने की बात कर रहे हैं, कम से कम यह बताइए कि नीति आयोग ने उत्तर प्रदेश को कहां खड़ा किया है, आप किस जगह खड़े हैं।"आप कहते हो 4.2 है हमारा अनइंप्लॉयमेंट रेट, इसका मतलब सबको आपने नौकरी, रोजगार दे दिया। जिस तरह यूनिवर्सिटी, कॉलेज में अपॉइंटमेंट हो रहे हैं, इतने बड़े पैमाने पर आरक्षण से खिलवाड़ किसी सरकार ने नहीं किया होगा।"गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज के अंदर बच्चों के लिए जो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बन रहा था वो 14 स्टोरी बिल्डिंग थी, इन्होंने काट के 10 स्टोरी कर दी।"

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article