UP Police Dial 112: डायल 112 में यूपी पुलिस कितनी देर में आएगी, कॉलर को मिलेगा 'रियल टाइम मैसेज'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 15, 2023, 12:43 AM IST

उत्तर प्रदेश से अपराध का खात्मा करने के लिए योगी सरकार कदम उठा रही है, इसी क्रम में यूपी 112 के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है, इस सेवा में इस बार जो बोलने में असमर्थ है उनके लिए भी सेवा शुरू की जा रही है ताकि उन्हें कोई दिक्कत ना हो।

यूपी 112 के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) नीरा रावत (Neera Rawat) ने मंगलवार को इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सेकेंड फेज में वाहनों की संख्या को बढ़ाकर 6278 पीआरवी होने जा रही है, साल 2017 में यूपी 112 का औसत रिस्पांस टाइम 25 मिनट 42 सेकेंड था जोकि अब 2023 में घटकर औसतन 9 मिनट 18 सेकेंड पर आ गया है।

पीआरवी में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम होगा, जिसके प्रयोग से कॉलर के पास जीपीएस लिंक का रियल टाइम मैसेज जाएगा, जिससे कॉलर पीआरवी की लोकेशन अपने फोन में ट्रैक कर देख सकेगा।

End of Feed